फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: प्रेमी पर प्राथमिकी दर्ज होने से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मां की ओर से प्रेमी पर एफआईआर दर्ज होने से नाराज एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ता देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बुझाकर किशोरी को नीचे उतारा। दो घंटे तक हाई प्रोफाइल ड्रामा देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

लालगंज के एक गांव की किशोरी कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। उसकी मां ने मामले में लालगंज कोतवाली में आरोपी रंजीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीन दिन पहले लापता किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस किशोरी को सुधार गृह भेज रही थी, लेकिन परिवार के लोग किशोरी को अपनी सुपुर्दगी में लेकर घर चले गए।
शनिवार को शाम पांच बजे किशोरी अपने प्रेमी पर दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर चढ़ी किशोरी को देख परिजन घबरा गए। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किशोरी को मनाया। करीब दो घंटे की मान मनौवल के बाद किशोरी टावर से नीचे उतर आई। इसके बाद पुलिस उसको लेकर कोतवाली लौट आई। कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि परिजनों को बुलाया गया है। उनसे बातचीत के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें