फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : चैंबर तोड़े जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील गेट पर जड़ा ताला, अधिकारियों से हुई तीखी नोकझोंक

Thu, 12 Jun 2025 01:49 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

अधिवक्ता चैंबर तोड़े जाने के विरोध में पट्टी तहसील में माहौल गर्म है। बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे से ही अधिवक्ताओं ने बार अध्यक्ष अनिल सिंह और महामंत्री प्रमोद सिंह की अगुवाई में एकजुट होकर तहसील के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन
पट्टी तहसील में अधिवक्ताओं से वार्ता करते अधिकारी। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधिवक्ता चैंबर तोड़े जाने के विरोध में पट्टी तहसील में माहौल गर्म है। बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे से ही अधिवक्ताओं ने बार अध्यक्ष अनिल सिंह और महामंत्री प्रमोद सिंह की अगुवाई में एकजुट होकर तहसील के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। किसी भी अधिकारी को अंदर जाने से रोक दिया। इससे तहसील पर अफरातफरी मची रही। 

विज्ञापन


अधिवक्ता चेंबर का पुनर्निर्माण किए जाने की सूचना पाकर एसडीएम तनवीर अहमद, सीओ मनोज रघुवंशी, कोतवाल आदित्य कुमार सिंह भारी पुलिस बल लेकर तहसील परिसर में प्रवेश किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने तोड़े गए चेंबर का पुनर्निर्माण देखकर नाराजगी जाहिर की और इसका निर्माण तत्काल रोकने का आदेश दिया। निर्माण कार्य को रोका गया, लेकिन अधिवक्ता लाम बंद होकर प्रशासन विरोधी नारे लगाने लगे।

अधिवक्ताओं ने कहना है कि निर्माण तोड़न से पहले प्रशासन ने कोई नोटिस नहीं दिया। जबकि प्रशासनिक अधिकारियों को कहना है कि तीन दिन पूर्व भी अनाधिकृत रूप से बनाए गए चैंबर को लेकर नोटिस जारी की जा चुका था। इस दौरान अधिवक्ताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों में जमकर नोक झोंक भी हुई। अधिवक्ताओं के भारी विरोध के चलते प्रभारी तहसीलदार पवन सिंह समेत अन्य नायब तहसीलदार तहसील परिसर छोड़कर बाहर चले गए।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं का जमावड़ा तहसील परिसर में लगा हुआ है। समस्या का समाधान अभी तक निकल नहीं जा सका है। बार अध्यक्ष अनिल सिंह का कहना है कि पूर्व में उनके द्वारा दी गई मांगों पर तहसील प्रशासन ने अब तक विचार नहीं किया है। जब तक इस संबंध में किसी प्रकार का आश्वासन अधिवक्ताओं को नहीं दिया जाता किसी भी प्रकार पर कोई वार्ता नहीं की जाएगी। माहौल को देखते हुए तहसील परिसर में भारी पुलिस बल मौजूद है। इस दौरान अधिवक्ता बंटी पांडे, उमेश तिवारी, विकास मिश्रा, शिव शंकर सिंह, समेत सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें