फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: धन उगाही पर बिफरे अधिवक्ता की सब रजिस्टार से हुई बहस

Thu, 24 Aug 2023 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ताओं में नाराजगी देख डैमेज कंट्रोल में लगे रजिस्टार, अधिवक्ता ने बनाई वीडियो क्लिप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर उप निबंधक कार्यालय में धन उगाही के चलते बीते माह वकीलों की चार दिन तक हड़ताल के बाद डीएम से मामले की शिकायत की गई थी। एडीएम की ओर से अभी जांच रिपोर्ट डीएम तक नहीं पहुंची, इसके पहले सब रजिस्टार व अधिवक्ता के बीच धन उगाही के प्रकरण का मामला प्रकाश में आ गया। अधिवक्ताओं ने गोपनीय तरीके से मोबाइल में वीडियो क्लिप बनाई, अब पूरे मामले में डैमेज कंट्रोल करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

उप निबंधक कार्यालय में सरकारी शुल्क जमा होने के बाद भी रिश्वतखोरी पर अक्सर अधिवक्ताओं का विवाद प्रकाश में आता है। दरअसल उप निबंधक कार्यालय के भीतर शहर के पास एक भूमि का बैनामा कराने के लिए क्रेता व विक्रेता पक्ष पहुंचे थे। दोनों पक्ष की ओर से अधिवक्ताओं ने संबंधित शुल्क भी जमा कराया। आरोप है कि सब रजिस्टार के समक्ष क्रेता व विक्रेता पक्ष का बयान होने से पहले एक निजी कर्मचारी की ओर से पांच हजार रुपये सुविधा शुल्क के रूप में मांगे गए। इसी बात पर क्रेता पक्ष के अधिवक्ता ने विरोध कर रजिस्टार से शुल्क के विषय में पूछा तो बहस होने लगी। किसी अधिवक्ता ने धनउगाही व विवाद की मोबाइल में वीडियो क्लिप बना ली। अब कार्रवाई के डर से उप निबंधक कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत के डर से मामले को तत्काल डैमेज कंट्रोल किया। हालांकि किसी पक्ष की ओर से धन उगाही के प्रकरण की शिकायत उच्च अधिकारियों से नहीं की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें