पिता की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने बुधवार की रात बाग में फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे की मौत से परिजन रोने लगे।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पंचपेड़ी थाना क्षेत्र के खफरी बेलापान निवासी गोपीचंद पत्नी के साथ कंधई थाना क्षेत्र के ईशनपुर भरथी में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। एक माह पहले बेटा दीपक (20) भी ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गया था। बुधवार की रात नशे में धुत होकर वह घर पहुंचा। यह बात पिता को नागवार गुजरी। पिता ने उसे फटकार लगाते हुए आदत में सुधार करने को कहा। पिता की डांट से नाराज युवक ने ईंट भट्ठे के पास बाग में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि नशे का आदी होने के कारण पिता ने बेटे को डांटा था। पिता की डांट से नाराज होकर युवक ने फांसी लगा ली। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। .