ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को 12 घंटे की देरी से आनंद विहार टर्मिनल जंक्शन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि बिहार से दिल्ली जाने वाली आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस दोपहर एक बजे की जगह रात्रि एक बजे पहुंची। जबकि नीलांचल एक्सप्रेस सवा दो घंटे, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे, योगनगरी एक्सप्रेस दो घंटे, दिल्ली से वाराणसी मालदा टाउन एक घंटे ताे पंजाबमेल एक घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
चिलबिला निवासी धीरज कुमार ने बताया कि त्योहार पर घर आया था। अब परदेस जाने के लिए परेशान हूं। ट्रेन लेट है। अमरौना निवासी कुलदीप तिवारी ने बताया दिल्ली जाने के लिए जिस स्पेशल ट्रेन का टिकट लिया हूं, वह 12 घंटे विलंब से संचालित हो रही है। इससे परेशान होना पड़ा।