फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 22 जनवरी को आंनद उत्सव, मंदिरों में उत्सव, घरों में मनेगी दिवाली

Wed, 03 Jan 2024 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन जिले आनंद उत्सव मनाया जाएगा। मंदिरों में पूजन-अर्जन के साथ हर घर में दिवाली मनाई जाएगी। भाजपा कर्याकर्ता इसके लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। कार्यकर्ता लोगों से मिलकर 22 जनवरी को अयोध्या नहीं जाने का अनुरोध कर रहे हैंं। जिससे प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भीड़ की वजह से कोई बाधा न उत्पन्न हो।
विज्ञापन



अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जिले के कार्यकर्ताओं को भी लगाया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि अयोध्या में भीड़ को रोकने के लिए जिले के बूथ लेबल के पदाधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर रामभक्तों से आग्रह करेंगे कि वह 22 जनवरी को अयोध्या न जाएं।
स्थानीय स्तर पर जिले भर के मंदिरों में उत्सव और घर -घर दीपक जलाकर दिवाली मनाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में मंदिरों पर सुंदर कांड, अखंड रामायण और हनुमान चालीसा का जाप करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि नव वर्ष 2024 कई मायनों में खास रहेगा। उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्नों में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इन दिनों अयोध्या में पूजित अक्षत घर-घर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें