फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: खेत से लौट रहे वृद्ध को बाइक सवार ने मारी टक्कर, हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत से लौट रहे वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मदरियापुर निवासी 70 वर्षीय राम औतार रविवार की शाम खेत की तरफ गए थे। रात करीब आठ बजे पैदल घर लौट रहे थे। तभी कुंडा बिहार रोड पर मदरियापुर गांव के सामने अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर भाग निकला। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए सीएचसी कुंडा ले गए। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें