फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जहरगो में जल्द बनेगा विद्युत उपकेंद्र, खर्च होंगे साढ़े तीन करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरियों को अब विद्युत कटौती व लोकल फॉल्ट से जल्द छुटकारा मिलने वाला है। क्योंकि पूरे ईश्वरनाथ उपकेंद्र के लिए नगर पालिका ने क्षेत्र के करौंदी के पास जहरगो गांव में करीब 18 बिस्वा भूमि चिह्नित की है।
विज्ञापन

दहिलामऊ उपकेंद्र के जेई विजय सिंह पटेल और एसडीओ विमल कुमार ने भूमि का सर्वे किया। वहीं, माना जा रहा कि माह के अंत तक उपकेंद्र का निर्माण शुरू हो जाएगा। इससे करीब 20 हजार की आबादी को निर्बाध बिजली मिलेगी।
सितंबर 2024 में अधीक्षण अभियंता सत्यपाल ने पूरे ईश्वरनाथ में पांच एमवीए क्षमता का नया उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा था। जनवरी में शासन ने इसके लिए साढ़े तीन करोड़ का बजट स्वीकृत किया।
विज्ञापन

इसके बाद बिजली विभाग के कर्मियों ने एसडीएम सदर शैलेंद्र वर्मा के साथ नगर पालिका क्षेत्र में तीन जगहों पर भूमि का चिह्नांकन किया। भूमि अधिग्रहीत होने के बाद अब जल्द उपकेंद्र के निर्माण की उम्मीद जगी है। प्रयागराज माध्यमिक कार्यखंड को उपकेंद्र निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है।
विस्तारित क्षेत्रों को मिलेगी शहर की बिजली
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रयागराज माध्यमिक कार्यखंड तीन से चार माह के भीतर नए उपकेंद्र को तैयार कर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति की सौगात देगा। नए उपकेंद्र से निर्वाचन कार्यालय, पोस्टमार्टम हाउस, पूरे केशवराय, पूरे ईश्वरनाथ व शुकुलपुर मोहल्ले के उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिल सकेगी।
बोले अफसर
पूरे ईश्वरनाथ उपकेंद्र के लिए जहरगो में 18 बिस्वा भूमि चिह्नित की गई है। साढ़े तीन करोड़ की लागत से नया उपकेंद्र बनाया जाएगा। नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्र समेत अन्य मोहल्लों में नए उपकेंद्र से आपूर्ति की जाएगी। इस माह के अंत तक निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- राम आसरे प्रसाद चौरसिया, एक्सईएन प्रतापगढ़ खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें