स्टेडिमय में स्थित जिला खेल कार्यालय। संवाद
मीराभवन स्थित स्टेडियम में खिलाड़ियों और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत करीब चार करोड़ रुपये की लागत से प्रशासनिक भवन और दर्शक दीर्घा का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए विभागीय अनुमति मिल चुकी है।
स्टेडियम में अभी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। बारिश और खराब मौसम के दौरान खिलाड़ियों के साथ दर्शकों को भी खुले आसमान के नीचे बैठना पड़ता है।
वहीं, स्टेडियम का कार्यालय फिलहाल बैडमिंटन हॉल के ड्रेसिंग कक्ष में संचालित हो रहा है। इससे खिलाड़ियों और विभागीय कामकाज में भी असुविधा होती है। नए प्रशासनिक भवन के निर्माण से कार्यालय संचालन के लिए अलग स्थान उपलब्ध होगा। दर्शक दीर्घा बनने से दर्शकों को सहूलियत होगी। करीब चार करोड़ रुपये की इस परियोजना से स्टेडियम की व्यवस्थाएं बेहतर होंगी।
वर्जन
प्रशासनिक भवन और दर्शक दीर्घा के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। कार्यदायी संस्था आवास विकास से टेंडर कराकर जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। - रंजीत यादव, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी