फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: विदेशों में भी पैठ जमाएगा आंवला

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर के मध्य उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 का आयोजन किया गया है। इसमें आंवला उत्पाद की 10 इकाइयां अपना स्टॉल लगाएंगी। ट्रेड शो में अमेरिका, कनाडा, मिडिल ईस्ट, यूके, इटली, जर्मनी के प्रतिनिधि उद्यमियों से सीधे डील करेंगे। इससे आंवला को विदेशों में पैठ बनाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत सूबे के ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले ट्रेड शो में जिले के साथ ही देश के सभी हिस्सों से उद्यमी अपना-अपना स्टॉल लगाने पहुंच रहे हैं। जिले के 10 आंवला उद्यमियों को इस ट्रेड शो में प्रतिभाग करने के लिए जिला प्रशासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। दरअसल में शासन का मानना है कि देश में आंवला उत्पादन का कुल 45 फीसदी उत्पादन प्रतापगढ़ में होता है। 68 सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले आंवला की खेती लगभग 12 हजार किसान करते हैं। जिले में 85 इकाइयां स्थापित हैं। इसमें उद्यमी आंवला मुरब्बा, अचार, कैंडी, जूस, आंवला पाउडर, बर्फी, लड्डू समेत उत्पाद तैयार करते हैं। आंवले को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने के लिए जिले के 10 उद्यमियों का चयन किया गया है, जो 25 सितंबर से नोएडा पहुंचकर ट्रेड शो में प्रतिभाग करेंगे।
.........
जिले के आंवले को मिला है जीआई टैग
जिले के आंवले को उसकी विशिष्ट गुणवत्ता, आयुर्वेदिक महत्व और पारंपरिक पहचान के लिए जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) टैग प्राप्त हुआ है। इससे लोग इसे इंटरनेट के माध्यम से सर्च कर सकेंगे और गुणवत्ता को परख सकेंगे।
विज्ञापन

.........
बिचौलियों का खत्म हुआ खेल, सीधे होगी बात
अभी तक विदेशों में आंवला उत्पाद बिचौलियों के माध्यम से पहुंचता था। लेकिन ट्रेड शो में उद्यमी विदेशी प्रतिनिधियों से सीधे बात कर करार करेंगे। इससे आंवला उद्यमियों का व्यापार बढ़ेगा और मुनाफा मिलेगा।
विज्ञापन

...........

वर्जन:-
जिले के 10 बड़े उद्यमियों का चयन किया गया है। 25 सितंबर से शुरू हो ट्रेड शो में अपना स्टॉल लगाएंगे और सीधे व्यापारिक रणनीति पर समझौता करेंगे।
साहब सरन रावत, उपायुक्त जिला उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें