फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बेसिक शिक्षा के 57, माध्यमिक के दस शिक्षक सम्मानित

Tue, 05 Sep 2023 09:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण, मौजूद रहे डीएम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के 57 और माध्यमिक शिक्षा विभाग के दस शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस पर लखनऊ से मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद विधायकों और डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने शिक्षकों को सम्मानित किया।


सगरा स्थित श्रीहरि मैरेज हाल में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा है कि नेता हो या अधिकारी उसकी सफलता में शिक्षक योगदान अवश्य होता है। रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा ने कहा कि शिक्षक पथ-प्रदर्शक होता है। डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने गुरू की महिमा बताते हुए कहा कि हर सफल व्यक्ति के पीछे योग्य शिक्षकों का हाथ होता है। इस मौके पर बेसिक शिक्षा विभाग के पांच और माध्यमिक शिक्षा विभाग के पांच शिक्षकों को अंगवस्त्र, स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बाकी शिक्षकों को विभागों ने बाद में सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया। इस मौके पर डीआईओएस सरदार सिंह, बीएसए भूपेंद्र सिंह, शिक्षक नेता ओम प्रकाश त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन



बेसिक शिक्षा विभाग के इन शिक्षकों को मिला सम्मान
कुंडा ब्लॉक के सुनील कुमार श्रीवास्तव, गायत्री देवी, सुरेंद्रपति मिश्र। मानधाता के भोलानाथ पटेल, कृष्ण प्रकाश शर्मा, दिनेश कुमार, रमेश चंद्र मिश्र। मंगरौरा के सुरेश चंद्र शुक्ल, राम अंजोर, शैलजा पटेल, सांगीपुर के राम मूर्ति मिश्र, अशोक यादव, अनीता सिंह। लालगंज के चंद्र प्रकाश मिश्र, विष्णु कुामर सिंह, इंद्रमणि यादव, सदर के शबाना शौकत, शारदा प्रसाद, प्रियंका श्रीवास्तव। लक्ष्मणपुर के आस्तिक द्विवेदी, विवेक जायसवाल, लालमणि, पट्टी के अहमद हसन, रमेश गिरि, हरीराम। नगर क्षेत्र के सुधीर सिंह,मीनू यादव, मो शफीक खां। रामपुर संग्रामगढ़ के अजय सिंह, जितेंद्र कुमार शुक्ल,सुभाष चंद्र गिरि। कालाकांकर के विष्पु प्रसाद मिश्र, कल्पना मौर्य, संतराम। आसपुर देवसरा के वासुदेव प्रसाद यादव, विनोद कुमार,राजबहादुर यादव। संडवा चंद्रिका के अरुण मिश्र, महेश चंद्र, रवींद्र सरोज, गौरा के शैलेश मिश्र, राजकुमार चौरसिया, कमलाशंकर। बेलखरनाथधाम के शशिभूषण श्रीवास्तव, प्रभात रंजन पाठक. प्रेमननाथ। बिहार ब्लॉक की महिमा शुक्ला, प्राची बघेल, रमाकांत मिश्र, नीरज मिश्र। शिवगढ़ की राजकुमारी पटेल, इमरान, विजय प्रताप, शिल्पा शुक्ला और बाबागंज के शैलेंद्र द्विवेदी, विजय यादव, पूजा त्रिपाठी आदि।


-
माध्यमिक शिक्षा विभाग के सम्मानित शिक्षकों के नाम

जीआईसी लोहंगपट्टी के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार, जीआईसी के अशोक मौर्य, कृपालू बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्णा त्रिपाठी, पीबी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनूप सिंह, मथुरा प्रसाद इंटर कॉलेज के सुरेश चंद्र शुक्ल, कैलाश सुभाष इंटर कॉलेज के नंदकुमार शुक्ल, वीपीएस इंटर कॉलेज के रणजीत सिंह, मॉडर्न साइंस इंटर कॉलेज के दीपक कुमार रावत, रामानंद सरस्वती इंटरकॉलेज के राम प्रकाश सरोज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बालेंद्र कुमार ओझा आदि।


















चंद्रयान पर हुई निबंध प्रतियोगिता
लक्ष्मणपुर विकासखंड के नौबस्ता ग्राम सभा में शिक्षक दिवस के अवसर पर चंद्रयान पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका संचालन अमरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। प्रतियोगिता में आर्यन यादव, हर्ष सिंह, उत्सव यादव प्रथम स्थान पर रहे। तन्मय पांडेय, साहस पांडेय, सोमिल गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं राजवीर सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


इधर सहोदरपुर पूर्वी स्थित एकता एकेडमी व सिद्दार्थ इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस हर्षोल्लसपूर्वक मनाया गया। वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में निदेशिका अलका सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। डॉल्फिन पब्लिक स्कूल छीटपुर दिलीपपुर में प्रबंधक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक भविष्य निर्माता होता है। हमें उसके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

-
सही मार्ग दिखाते हैं शिक्षक
सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य डाॅ. परमजीत कौर ने कहा कि शिक्षक इंसान को अच्छे और बुरे के बीच फर्क करना सिखाते है। वह अधर्म ,घृणा ,ईर्ष्या, हिंसा से दूर रहकर शिष्टता, सहनशीलता और धैर्य के साथ संघर्षों को पार करना सिखाते है।



-
संस्थाओं में मनाया गया शिक्षक दिवस
रानीगंज। मंगलवार को विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वामी करपात्री इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रदीप सिंह, मां कुंती देवी महिला शिक्षण और प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्रबंधक पूर्णांशु श्यामू ओझा, साईं बालिका इंटर कॉलेज में प्रबंधक सुशील मिश्र, मनीष मेमोरियल हाईस्कूल में प्रधानाचार्य पवन शुक्ला ने पूर्व राष्ट्रपति को नमन किया। एसयू इंटर कॉलेज और अजीजुल निशा महाविद्यालय में संस्थापक मतलूब अली ने केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया।

विकासखंड लक्ष्मणपुर के प्राथमिक विद्यालय शमशेरगंज में शिक्षक दिवस के अवसर पर साहित्यकार एवं शिक्षक आशुतोष गिरि दीपक ने अपनी कविता डटे रहो आगे बढ़ो जीत का ये राज है का काव्यपाठ करते हुए बच्चों में जोश भरा। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी शशांक मिश्र, विमलेश गुप्ता, मीना गुप्ता, लालती गौतम, माधुरी प्रजापति मौजूद रहीं।
विज्ञापन



सेंट वीएन पब्लिक स्कूल रामापुर गौरा और कैप्टन वीपी यादव इंटर कॉलेज सुवंसा बैरमपुर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य एसवी यादव, शनि किरण ,अखिलेश पटेल, प्रवीण तिवारी, पंकज यादव, विशाल पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें