शहर स्थित स्टेडियम में हो रही अंडर-17 की क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्टेडियम और अमेठी क्रिकेट एसोसिएशन के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर अमेठी की टीम ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अमेठी की टीम 17.5 ओवर में 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अनुराग यादव ने 39 व शिवांश ने 20 रनों की पारी खेली। स्टेडियम के डब्लू ने चार और आनंद ने दो विकेट झटके।
जवाब में स्टेडियम की टीम 15.1 ओवर में 69 रन पर सिमट गई। अमेठी क्रिकेट एसोसिएशन ने 40 रनों से जीत दर्ज की। रेहान ने 22 रनों का योगदान दिया। अमेठी के अनुराग यादव ने चार और अभिराज सिंह ने तीन विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच अनुराग यादव रहे। निर्णायक रमन और अरबाज रहे। मैच के दौरान दुर्गेश तिवारी, विक्रम प्रताप सिंह, खिलाड़ी रोशन विश्वकर्मा व उत्कर्ष पाल मौजूद रहे।