वाराणसी में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने आए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने जिले में मेगा फूड पार्क की स्थापना में निवेश करने की रुचि दिखाई है। बुधवार को सांसद हरिवंश सिंह के साथ अमेरिका से आए उद्योगपति राजीव सिंह ने मेगा फूड पार्क की स्थापना के लिए एटीएल की जमीन देखी। इस दौरान आंवला उत्पादों के बारे में जानकारी ली। प्रवासी राजीव ङ्क्षसह ने कहा कि आंवला के उत्पादों का अमेरिका, यूरोप सहित कई देशों में डिमांड है। बेल्हा का आंवला गुणवत्तायुक्त है। अगर इसकी पैकेजिंग और प्रोसेसिंग सही ढंग से की जाए तो काफी लोगों को रोजगार मिल सकता है।
उन्होंने बताया कि मेगा फूडपार्क के लिए 550 करोड़ रुपये तक खर्च होंगे। इससे 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे पहले पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में सांसद हरिवंश सिंह ने बताया कि जनपद में मेगा फूड पार्क स्थापित होने से किसानों को आंवला का दाम 25 से 30 रुपये प्रति किलो मिलेगा। आंवले का जूस जनपद की पहचान स्थापित करेगा। किसानों की आय दुगनी होगी। जिससे रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। सांसद ने कहा कि 204 करोड़ की लागत से सुल्तानपुर से प्रतापगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। पुलिया सहित कंकरीट रोड एवं नालियों का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया दिया गया है। भुपियामऊ से प्रयागराज जोडने के लिए 4 लेन के राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य 600 करोड़ की लागत से अंतिम चरण में है।