फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसीं दो एंबुलेंस, मरीज हुए परेशान

Thu, 06 Sep 2018 12:37 AM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। पटरी दुकानदार और ई-रिक्शा चालकों के चलते आए दिन जिला अस्पताल गेट से लेकर स्टेट बैंक तक लंबा जाम लगता है। बुधवार दोपहर इस कदर जाम लग गया था कि दो एंबुलेंस भी उसमें फंस गईं। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ा।  जिला अस्पताल परिसर पार्किंग स्थल बन गया है। मार्केट आने वाले लोग अपनी बाइक और कार को सुरक्षित रखने के लिए जिला अस्पताल परिसर में खड़ा कर देते हैं। इसके चलते आए दिन जाम लगता है। वहीं ओपीडी में आने वाले लोग अपनी बाइक को इमरजेंसी गेट पर ले जाकर खड़ा करते हैं।
विज्ञापन


इससे एंबुलेंस और शव वाहन के आवागमन में जहां दिक्कत होती है, वहीं रोजाना जाम के झाम में फंसकर मरीज परेशान होते हैं। वहीं श्रीराम तिराहे से लेकर जिला महिला अस्पताल गेट तक पटरी दुकानदार भी कब्जा जमाकर बैठे हैं। बचे खाली स्थानों पर लोग अपनी बाइक और कार पार्क कर चले जाते हैं। इसके चलते जाम लगता है। मगर जिम्मेदार अफसर इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। बुधवार दोपहर बारह से दो बजे तक लगे जाम में दो एंबुलेंस फंस गईं। उसमें सवार मरीज तड़पते रहे। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अफसर और जिला प्रशासन लापरवाह बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें