जवाहर नवोदय विद्यालय नारायनपुर में रविवार को दो दिवसीय संकुलस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में वाराणसी, जौनपुर, प्रयागराज, कौशाम्बी, सुल्तानपुर और अमेठी के जवाहर नवोदय विद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयुवर्ग में 42 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। शतरंज प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर ने मारी बाजी। तीनों वर्गों में अंबेडकरनगर के खिलाड़ियों को दबदबा रहा।
अंडर-14 वर्ग में नवोदय विद्यालय अंबेडकरनगर के छात्र अभिषेक यादव, नवोदय विद्यालय नारायनपुर के छात्र अंशुमान सिंह, जवाहर नवोदय विद्यालय जौनपुर की कीर्ति प्रजापति व अंबेडकरनगर जेएनवी की सेजल सिंह राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं। वहीं, अंडर-17 वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय अंबेडकरनगर के छात्र ओम यादव, प्रतापगढ़ के आयुष दुबे, अमेठी की भूमि कौशल व अंबेडकरनगर की अंशिका चयनित हुईं।
अंडर-19 वर्ग में अंबेडकरनगर जवाहर नवोदय के छात्र शिवम, जवाहर नवोदय प्रयागराज के शाश्वत सिंह, जवाहर नवोदय विद्यालय जौनपुर की प्रगति शुक्ला व अमेठ की अभिप्रिया सिंह राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।