फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-एक प्रश्न हल करने के लिए जूझते रहे परीक्षार्थी

Sun, 15 Nov 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2015 में रविवार को एक-एक प्रश्न हल करने के लिए परीक्षार्थी अंतिम समय तक जूझते दिखे। कुल 947 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया। 90 मिनट की परीक्षा में अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट भरने के लिए 12 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया था।  अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2015 परीक्षा अष्टभुजानगर स्थित प्रभात एकेडमी में सुबह10 बजे से शुरू हुई। परीक्षार्थियों की भीड़ सुबह आठ बजे से ही स्कूल परिसर के बाहर जमा हो गई थी।
विज्ञापन


 कक्षा नौ, 10, 11, और 12 के परीक्षार्थियों के लिए प्रशभनपत्रों के चार अलग-अलग सेट बनाए गए थे। कुल परीक्षार्थियों में बालिकाओं की संख्या 339 और बालकों की संख्या 608 थी। रविवार को हुई परीक्षा में नवीं और दसवी के 416 और ग्यारहवीं और बारहवीं के 531 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा नियंत्रक शिशिर श्रीवास्तव ने बच्चों को ओएमआर शीट देने से पहले उसे भरने के तौर-तरीके से अवगत कराया। स्कूल के प्रिंसिपल डा. प्रभात शर्मा के नेतृत्व में गठित उड़ाका दल परीक्षार्थियों की तलाशी भी लेता रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें