फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरुण की मदद के लिए साथ आए कई हाथ

Fri, 03 Jul 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी इलाके के विनैका गांव के चाय विक्रेता बजरंग बहादुर के होनहार बेटे तरुण की आईआईटी की फीस जमा करने के लिए ‘अमर उजाला’ की ओर से शुरू की गई मुहिम का उत्साहजनक परिणाम मिला है। ‘अमर उजाला’ के बृहस्पतिवार के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद मेधावी तरुण की फीस जमा करने के लिए इलाहाबाद और प्रतापगढ़ दोनों की जगहों से मदद केलिए हाथ आगे बढ़े।
विज्ञापन


‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने पहल करते हुए तरुण के लिए 21 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग किया। इसी क्रम में अतरसंड स्थित डायट, प्रतापगढ़ के शिक्षकों ने अमर उजाला दफ्तर पहुंचकर तरुण के नाम दस हजार का चेक सौंपा। शिक्षकों सलीमुद्दीन, राकेश कनौजिया, विजय कुमार पांडेय, जितेंद्र बहादुर यादव, डा. दिनेश कुमार, बृजेश प्रताप सिंह, राजीव सिंह, राज बहादुर यादव, सर्वेश सिंह, राकेश पाल आदि ने चेक देने के साथ ही तरुण यादव की आगे की पढ़ाई के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया।

वहीं सामाजिक सरोकारों के प्रति संकल्प व्यक्त करते हुए इलाहाबाद बैक कर्मचारी यूनियन के राष्ट्रीय सहायक महामंत्री मदनजी उपाध्याय ने ‘अमर उजाला’ दफ्तर पहुंचकर तरुण के नाम इक्यावन सौ रुपये का चेक प्रदान किया। इसी तरह झारखंड से रेलवे की नौकरी से रिटायर करेली सी ब्लाक के नक़ीब अख्तर सिद्दीकी ने ‘अमर उजाला’ की पहल का स्वागत करते हुए बतौर आर्थिक सहयोग तरुण के नाम पांच हजार रुपये का चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा, मेरे बेटे पढ़ चुके, अब कोई और बेटा भी पढ़ सके।
विज्ञापन


बता दें, तरुण को आठ जुलाई को बीएचयू में प्रवेश लेना है जिसके लिए उसे एक लाख पांच हजार रुपये की जरूरत है। अब तक तरुण को 41 हजार रुपये की मदद मिल चुकी है, फिलहाल उसे 64 हजार रुपये की दरकार है। उम्मीद है अमर उजाला के पाठक इस संकल्प को पूरा करने में पूरे उत्साह के साथ आगे आएंगे। तरुण को उसके मुकाम तक पहुंचाने के लिए यदि आप आर्थिक सहयोग करना चाहते हैं तो इलाहाबाद में 0532-2560295 और प्रतापगढ़ में 05342-228777 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें