फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में टूट गया रक्तदान का रिकार्ड

Sun, 14 Jun 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर ने गर्मी में अब तक हुए रक्तदान का रिकार्ड तोड़ दिया। रक्तदाताआें की भीड़ और उनका उत्साह देखकर स्वास्थ्य विभाग के अफसर भौचक रहे। ब्लड बैंक के जिम्मेदारों ने खुद यह बात स्वीकार की कि इसके पहले जून माह की गर्मी में कभी इतना रक्तदान नहीं हुआ। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान के लिए उमड़े लोगों में खासा उत्साह रहा। महादान में हिस्सा लेने पहुंचे लोग रक्तदान के लिए उतावले दिखे। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानों वह कोई यज्ञ करने आए हों।
विज्ञापन


250 में जांच के बाद 62 लोगों को रक्तदान के लिए उपयुक्त पाया गया। हालांकि 26 यूनिट रक्तदान के बाद ब्लड बैंक की जगह भर गई। इसलिए बाकी लोगों का रक्त खराब होने के डर से नहीं लिया गया। हालांकि उन्हें रक्तदाताओं की चिन्हित सूची में रखा गया है। भीड़ और देख वहां रहे डॉक्टर व ब्लड बैंक कर्मी भौचक रहे। ब्लड बैंक के वरिष्ठ प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ रमेश यादव ने बताया कि जून माह की गर्मी में अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर ने रक्तदान का रिकार्ड तोड़ दिया। इसके पहले जून वर्ष 2013 में 12 यूनिट रक्तदान हुआ था। बताया कि गर्मी में लोग रक्तदान से थोड़ा हिचकते हैं। मगर अमर उजाला फाउंडेशन की पहल से प्रेरित हुए रक्तदाताओं ने गर्मी में रक्तदान से हिचकने वाली भ्रम जैसी स्थिति को तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें