फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन : अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में दिखा उत्साह, 638 परीक्षार्थी हुए शामिल

Sun, 13 Nov 2022 11:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

रविवार को कटरा रोड स्थित न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 के लिए 1077 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 638 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ : अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में परीक्षार्थियों में गजब का उत्साह दिखा। शहर के न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल फुलवरिया में हुई परीक्षा में कक्षा नौ से 12 तक के 638 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

विज्ञापन



रविवार को कटरा रोड स्थित न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 के लिए 1077 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 638 परीक्षार्थी शामिल हुए। कक्षा 9 और 10 के परीक्षार्थियों के वर्ग में 273 छात्र-छात्राएं जबकि कक्षा 11 और 12 के वर्ग में कुल 365 परीक्षार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। 

दोनों वर्ग के परीक्षार्थियों के लिए अलग-अलग प्रश्नों के चार-चार सेट बनाए गए थे। परीक्षा केंद्र पर अभिभावकों के साथ बच्चों के पहुंचने का क्रम समय से पूर्व ही प्रारंभ हो गया था। सीसीटीवी की निगरानी में संपादित कराई गई परीक्षा के दौरान नजर रखने के लिए सचल दल लगातार निगरानी करता रहा। स्कूल की प्रबंधक डा.शाहिदा और प्रिंसिपल विनय कुमार सोनी के अलावा शिक्षकों ने योगदान दिया। परीक्षा को सकुशल संपादित कराने के लिए स्कूल के प्रवेश द्वार पर सिटी चौकी प्रभारी टीम के साथ मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में हिस्सा लेते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रश्न बहुविकल्पीय और पाठ्यक्रम पर केंद्रित थे। परीक्षा अच्छी हुई है। छात्रवृत्ति मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। - सुमैया , कक्षा 12

0 मेधावियों को आर्थिक सहयोग करने की पहल काफी प्रेरणादायी है। परीक्षा में शामिल होने से दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मदद मिलेगी। प्रश्नों का पैटर्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह ही था और सभी विषयों से संतुलित प्रश्न शामिल थे। - आशीष गुप्ता , कक्षा 12

0  छात्रवृत्ति की धनराशि निश्चित रूप से आगे की शिक्षा ग्रहण करने में काफी सहायक होगी। परीक्षा में सफलता हासिल होने पर मनोबल भी बढ़ता है। अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। इससे उन बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, जो रुपये के अभाव में पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं। - शशांक त्रिपाठी, कक्षा 9

0 ऐसी परीक्षाओं से बच्चों को अपने आप को पहचानने का मौका मिलता है। ओएमआर शीट पर परीक्षा कराना अच्छी बात है। ओएमआर शीट भरने का अनुभव भी हुआ। अमर उजाला की यह पहल मेधावी बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करती है। - पायल सिंह, कक्षा 9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें