फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आलोक ने अफसर पत्नी ज्योति मौर्या के खिलाफ पैरवी के लिए ले रखी है छुट्टी

Fri, 14 Jul 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आलोक ने अफसर पत्नी ज्योति मौर्या के खिलाफ पैरवी के लिए ले रखी है छुट्टी
विज्ञापन

विहार विकासखंड के गोगौर गांव में है तैनाती, अनहोनी की आशंका में बदल दिया है ठिकाना

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। अफसर पत्नी ज्योति मौर्या से विवादों के बीच चर्चा में आए पंचायत राज विभाग के सफाईकर्मी आलोक मौर्या मुकदमे की पैरवी के लिए एक सप्ताह की छुट्टी ले रखी है। ताकि 18 जुलाई को वह अपना पक्ष मजबूती से रख सकें।
मूलत: आजमगढ़ के रहने वाले आलोक मौर्या अपने परिवार के साथ 20 वर्षों से प्रयागराज के झलवा में रहते थे। इस दौरान वर्ष 2010 में उसकी शादी वाराणसी की रहने वाली ज्योति के साथ हुई थी। सफाईकर्मी आलोक की तैनाती विहार विकासखंड के गोगौर ग्राम पंचायत में है।
विज्ञापन

अफसर पत्नी ज्योति से विवाद के बाद चर्चा में आए आलोक ने मुकदमे की पैरवी के लिए ग्राम प्रधान नवीन सिंह पिंटू से दो दिन पहले एक सप्ताह का अवकाश ले रखा है। हालांकि बृहस्पतिवार की शाम भी वह गोगौर आया था। आलोक ने बताया कि चूंकि 18 जुलाई को मुकदमे की तारीख लगी हुई है। इसलिए वह मजबूती के साथ पैरवी करने में लगा है।
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका को देखते हुए अब वह परिवार से दूर कमरा किराए पर लेकर रहने को विवश है। आरोप है कि अफसर पत्नी के साथ उसके साथी होमगार्ड कमांडेंट ने भी उसे धमकी दी थी। जिससे वह खतरा महसूस कर रहा है। आलोक ने बताया कि चूंकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में वह अभी कुछ नहीं बोलेगा। जिस ज्योति के लिए उसने अपनी जिंदगी दांव पर लगाई, आज वही उसके जीवन में उथल पुथल मचाकर बदनाम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें