फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बूथ पर गठबंधन और भाजपा की राजाभैया से लड़ाई 

Tue, 07 May 2019 01:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन

कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र की बाबागंज और कुंडा विधानसभा में सोमवार को हुए मतदान में हर बूथ पर गठबंधन और भाजपा की लड़ाई राजाभैया से ही थी। कहीं राजाभैया के जनसत्ता दल से गठबंधन की टक्कर हो रही थी तो कहीं भाजपा की। अपने गढ़ में राजाभैया का प्रभाव बूथों पर देखने को मिला। कई जगहों पर मतदाताओं ने खुलकर स्वीकार किया वह राजाभैया के साथ हैं।

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर भाजपा को समर्थन करने की बात कहते रहे। सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भी मुकाबले में नजर आए। 


कौशाम्बी संसदीय सीट के लिए सोमवार को मतदान हुआ। सुबह के समय कुंडा और बाबागंज के अधिकांश बूथों पर मतदाताओं की कतार लगी थी। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद सन्नाटा छा गया और इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए रहे थे। शाम को फिर मतदान ने जोर पकड़ा। राजाभैया और बाबागंज के विधायक विनोद सरोज के नजरबंद होने के बाद भी उनके समर्थकों ने जगह-जगह मोर्चा संभाल रहा था।

अधिकांश बूथों पर मतदाता भी राजाभैया के समर्थन की बात कहते रहे। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर भाजपा को वोट देने वाले जोश में नजर आए। कई बूथों पर सपा-बसपा गठबंधन को लेकर भी उत्साह बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें