कंधई क्षेत्र के ताला गांव में एसआईआर फाॅर्म भरने को लेकर एक युवक ने बीएलओ की पिटाई कर दी। आरोप है कि उसने फायरिंग भी की। हालांकि, पुलिस ने अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
बेलखरनाथधाम विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ताला में ग्राम पंचायत सहायक शारदा प्रसाद पांडेय को बीएलओ बनाया गया है। आरोप है कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे ताला गांव का एक युवक एसआईआर फाॅर्म भरने को लेकर दबाव बनाने लगा। मना करने पर बीएलओ के साथ मारपीट की।
इसके अलावा सरकारी कागजात फाड़ दिया। मारपीट में बीएलओ गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान आरोपी ने फायरिंग भी की। बीएलओ ने कधंई पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कंधई एसओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। फायरिंग की घटना निराधार है।