फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: काैशाम्बी में स्वाइन फ्लू का मरीज मिलने के बाद मंडल में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज मंडल में भी स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। शनिवार को कौशाम्बी जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आने के बाद अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण डॉ. राजेश सिंह की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

ऐसे में अगर किसी को सर्दी जुकाम व बुखार है और ठीक होने में लंबा समय लग रहा है तो स्वाइन फ्लू की जांच जरूरी है। लोगों को अपने आसपास सफाई रखने के साथ सावधान रहने की भी अपील की गई है। एडी हेल्थ ने अलर्ट का पत्र जारी करते हुए सर्दी-जुकाम व बुखार मरीजों की स्क्रीनिंग करने पर जोर दिया है।

क्या है स्वाइन फ्लू
स्वाइन फ्लू एक संक्रामक श्वसन बीमारी है जो एचवनएन वन इन्फ्लुएंजा वायरस के कारण होती है। इसकी शुरुआत सबसे पहले सूअरों से हुई थी। इसलिए इसे स्वाइन फ्लू कहा जाता है। अब यह एक इन्सान से दूसरे में हवा के जरिये (खांसने या छींकने से) बहुत तेजी से फैलता है।
विज्ञापन


मुख्य लक्षण
1 तेज बुखार और ठंड लगना
2 लगातार खांसी और गले में खराश
3 नाक बहना या बंद होना
4 शरीर और सिर में तेज दर्द
5 अत्यधिक थकान और कमजोरी
6 गंभीर मामलों में सांस लेने में परेशानी

कैसे फैलता है
1 संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों के हवा में फैलने से।
2 वायरस से दूषित सतहों को छूने और फिर उसी हाथ से अपनी आंख, नाक या मुंह को छूने से।

बचाव के उपाय
1 बार-बार साबुन से हाथ धोएं।
2 खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को ढकें।
3 भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
4 यदि लक्षण गंभीर हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और जांच कराएं।

वर्जन
काैशाम्बी में एक मामला सामने आया है। जिसके बाद मंडल में अलर्ट जारी किया गया है। अगर किसी मरीज में लक्षण नजर आते है तो स्क्रीनिंग करना अनिवार्य है। डॉ राजेश सिंह, एडी हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें