फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले : अग्निवीर योजना बंद करके युवाओं को देंगे पक्की नौकरी, भाजपा ने नौजवानों को ठगा

Thu, 23 May 2024 03:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

अखिलेश यादव की सभा के दौरान एक युवक पंडाल के पोल पर चढ़ गया और करतब दिखाने लगा। अखिलेश यादव ने उससे नीचे उतरने का आग्रह करते हुए उसके करतब की तारीफ की और कहा कि इन सब नौजवानों को सेना में स्थायी नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा मुखिया और पर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ में कहा कि सपा और कांग्रेस की सरकार केंद्र में बनी तो अग्निवीर योजना बंद कर युवाओं को सेना में स्थायी नौकरी देने का कार्य करेंगे। भाजपा सरकार ने रेल बेच दिया, स्टेशन बेच दिया, हवाई जहाज बेच दिया, प्लेटफार्म बेच दिया, सारी नौकरियां खत्म कर संविदा भर्ती शुरू कर दी। नोटबंदी करके लोगों को बर्बाद कर दिया। अब जनता भाजपा का हिसाब करेगी। अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रतापगढ़ में सपा प्रत्याशी एसपी सिंह पटेल के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


अखिलेश यादव की सभा के दौरान एक युवक पंडाल के पोल पर चढ़ गया और करतब दिखाने लगा। अखिलेश यादव ने उससे नीचे उतरने का आग्रह करते हुए उसके करतब की तारीफ की और कहा कि इन सब नौजवानों को सेना में स्थायी नौकरी मिलेगी। भाजपा सरकार युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है। अस्पतालों में उपचार नहीं हो रहा है। प्रदेस में ऐसा कोई जिला अस्पताल नहीं है जहां पर गरीबों को मुफ्त में उपचार हो जाए। पहले तो एंबलेंस खराब थी भाजपा ने अस्पताल ही खराब कर दी है। कहा कि प्रतापगढ़ के भाजपा सांसद संगमलाल मंच पर ही रो रहे हैं। उनको हार सामने दिख रहा है। जनता उन्हें इस बार लाखों वोटों से हराने का कार्य करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें