फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बवाल के बाद समझौता, फिर शुरू हुआ निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के पूरेगोलिया में जमीन के विवाद को लेकर मंगलवार हुए हंगामे के बाद बुधवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद आबादी की जमीन पर फिर से निर्माण कार्य शुरू हो गया। वहीं बाजारों में दुकानें भी खुली रहीं।
विज्ञापन

नगर पंचायत के पचरास निवासी अधिवक्ता शैलेश पांडेय मंगलवार को पूरे गोलिया स्थित जमीन पर निर्माण करा रहे थे। जिसका मिठाई लाल, मनोज, प्रेम, मोतीलाल आदि दुकानदारों के साथ विनोद गुप्ता विरोध करने लगे। मारपीट के बाद व्यापारियों ने हाईवे पर करीब ढाई घंटे तक जाम लगाया। एसडीएम शैलेंद्र वर्मा और सीओ विनय प्रभाकर साहनी समझाने पहुंचे, लेकिन बवाल शांत नहीं हो सका। थानाध्यक्ष से हाथापाई व पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने पर पुलिसकर्मियों ने लाठियां बरसाकर हाईवे खाली कराया। कुछ लोगों को पकड़कर पुलिस थाने ले गई। देर रात तक पूर्व विधायक धीरज ओझा और राम शिरोमणि शुक्ला भी थाने पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। बुधवार को फिर से निर्माण कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें