एडीजे और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पंवार के मार्गदर्शन में बृहस्पतिवार को सुलह के बाद दंपती दोबारा एक साथ रहने को राजी हुए। पति-पत्नी ने एक दूसरे को माला पहनाई। मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
रीमा वर्मा निवासी साल्हीपुर कंजास थाना कंहई एवं रोहित वर्मा निवासी मझिलहा थाना अंतू के मध्य वैवाहिक विवाद चल रहा था। जिसको लेकर दोनों एक वर्ष से अलग-अलग रह रहे थे। इनका एक वर्ष का बेटा भी है। एडीजे सुमित पंवार की मौजूदगी में दोनों पक्षों के मध्य परिवार के सदस्यों के मौजूदगी में आपसी सुलह समझौता कराया गया। एडीजे ने दंपती को बधाई देते हुए खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राम प्रकाश पांडेय मौजूद रहे। संवाद