फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज के राजापुर खरहर में बुधवार देर शाम खेत में लगे बाड़ में उतर रहे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। गमगीन माहौल में बृहस्पतिवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

राजापुर खरहर निवासी डब्लू दुबे (26) घर किसानी करता था। बुधवार को वह मजदूरों संग खेत में धान की रोपाई करा रहा था। मजदूरों के काम बंद करने के बाद डब्लू पंपिग सेट बंद कर घर जाने के लिए निकला। ग्रामीणों के अनुसार खेत की फसल की सुरक्षा के लिए डब्लू ने तारों का बाड़ लगा रखा था।
जानवरों से फसलों को बचाने के लिए उसमे करंट भी दौड़ाया गया था। खेत में ही अचानक पैर फिसलने से वह बाड़ वाले तार पर गिर पड़ा। उसकी चपेट में आने से डब्लू झुलस गया। चीख सुन खेत में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और उसे लेकर मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उनकी मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। रानीगंज थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। परिवार के लोगों ने किसी प्रकार की सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें