फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटाइन अवधि पूरी होने पर 25 का सैंपल जांच को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली व मुंबई से आने पर क्वारंटीन सेंटर में रखे गए 25 लोगों का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया। कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने पर प्रशासन क्वारंटीन किए गए लोगों को घर भेजने की कवायद करेगा।
विज्ञापन

लालगंज स्थित हेंमवती नंदन बहुगुणा पाजी कालेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में परदेश से आने वाले 61 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। यहां क्वारंटीन किए गए लोगों की अवधि लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे में प्रशासन घर भेजने से पहले इनके स्वास्थ्य की पूरी जांच करने जुटा है।
सोमवार को नगर पंचायत के ईओ सुभाषचंद्र सिंह की मौजूदगी में लालगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता टीम के साथ क्वारंटीन सेंटर पहुंचे। टीम ने दिल्ली व मुंबई से आकर क्वारंटीन हुए 25 लोगों को सैंपल लिया। इसमें वह लोग भी शामिल हैं , जिनकों बीच में सर्दी व बुखार की शिकायत हुई थी। सैंपल लेने के साथ ही सभी 61 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई। हालांकि जांच के दौरान किसी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले। लेकिन प्रशासन इन्हे घर भेजने से पहले पूरी तसल्ली करना चाहता है। इसके तहत 25 लोगों को सैंपल अब जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। यदि सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव रहती मिली तो लालगंज में क्वारंटीन हुए सभी लोगों को घर भेजने की कवायद शुरू की जाएगी। इस बारे में अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता ने बताया कि रुटीन के तहत सैंपल लिया गया। क्वारंटाइन अवधि पूरी होने के बाद घर भेजने से पहले एक बार सभी की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें