फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने चिलबिला अमेठी मार्ग किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजनों ने चिलबिला अमेठी मार्ग पर युवक का शव रखकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक परिजन हत्या का आरोप लगाते रहे। पुलिस के समझाने परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के लोहंगपुर निवासी राजेश (44) का शव बुधवार की सुबह घर के समीप स्थित आंवले के बाग में फंदे पर झूलता मिला। आंवले के पेड़ के सहारे युवक का शव लटकते देख ग्रामीण अवाक रह गए। रोते बिलखते परिजन आंवले के बाग के पास पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर करीब तीन बजे पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। हत्या का आरोप लगाते हुए परिजन शव लेकर चिलबिला अमेठी राजमार्ग पहुंच गए।
राजमार्ग पर शव रखकर न्याय की मांग करने लगे। राजमार्ग पर लंबा जाम लगने लगा। शाम करीब पांच बजे सूचना पर सीओ सिटी शिव नारायण वैश्य फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। युवक की पत्नी तारा देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति का पड़ोसियों से मुकदमा चल रहा है। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया। करीब एक घंटे तक सीओ सिटी परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे। शाम छह बजे परिजन राजमार्ग से शव हटाकर अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें