फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ वर्कर के बाद पुलिस और मीडियाकर्मियों को लगेगी कोरोना की वैक्सीन

विज्ञापन
After health worker, police and media persons will get Corona vaccine
विज्ञापन
महामारी कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए पहले चरण में हेल्थ वर्कर को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। दूसरे चरण में पुलिस और मीडियाकर्मियों को टीके लगाए जाएंगे। भले ही अभी वैक्सीन आने की तारीख न पता हो, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इसे लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि जिले को छह लाख वैक्सीन मिलने की उम्मीद है। वैक्सीन रखने के लिए कोल्डचेन तैयार की जा रही है। शासन ने पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन देने के लिए आदेश दिया है।
इसलिए सभी हेल्थ वर्कर का डाटा जुटाकर शासन को भेज दिया गया है। विभाग के सूत्र बताते हैं कि दूसरे चरण में पुलिस के साथ मीडियाकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। हालांकि इसके लिए अभी शासन स्तर से किसी प्रकार का दिशा-निर्देश नहीं आया है। सहायक जिला प्रतिरक्षा अधिकारी महेश सिंह ने बताया कि हेल्थ वर्कर को पहले वैक्सीन दी जएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

शासन की ओर से आदेश मिला तो हेल्थ वर्कर के बाद पुलिस, मीडियाकर्मी और फिर बुजुर्गों को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद जन्म लेने वाले नवजात सहित अन्य लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। हालांकि टीकाकरण से कोई वंचित नहीं रहेगा। अभी हेल्थ वर्कर के लिए ही आदेश आया है।
विज्ञापन

डॉक्टर एके श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें