फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: महिला से विवाद के बाद पति ने फंदे से झूलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से विवाद के बाद पति ने घर के भीतर फंदे से झूलकर जान दे दी। जिससे परिजन रोते बिलखते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा गौराडांड निवासी 23 वर्षीय पंकज वर्मा की शादी तीन माह पहले सांगीपुर थाना क्षेत्र के घुइसरनाथ की रहने वाली पूजा के साथ हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद से ही किसी न किसी बात को लेकर दोनों के बीच तकरार होती रहती थी।
विवाद के चलते पूजा करीब एक माह से अपने मायके जाकर रहने लगी। बृहस्पतिवार की रात पंकज मोबाइल पर अपनी पत्नी पूजा से फोन पर बात कर रहा था। बातचीत के दौरान उनके बीच विवाद होने लगा। फोन कट कर वह कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह पंकज काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला। परिजन उसे जगाने के लिए आवाज देने लगे। भीतर से बंद दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने उसे तोड़ दिया। कमरे के भीतर पंखे के हुक के सहारे उसका शव लटकता देख परिजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन

घरवालों ने उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। मृतक सब्जी का कारोबार करता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें