फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से विवाद के बाद नाराज पति ने देररात ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के बिछलहला साहूमई गांव निवासी उदयराज 35 पुत्र राम सजीवन मकान पेंटिंग का ठेका लेता था। बृहस्पतिवार की शाम वह काम करके घर लौटा तो किसी बात को लेकर पत्नी शोभा देवी से विवाद हो गया। जिसके बाद वह रात करीब 10 घर से कहीं चला गया। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन करनी शुरू कर दी।
इसी दौरान रात्रि करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मवई रेलवे क्राॅसिंग के समीप नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन के सामने किसी युवक ने कूदकर जान दे दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक का शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा था। उधर परिजन भी उसकी खोजबीन करते हुए मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शव की शिनाख्त उदयराज के रूप में की। पुलिस ने रात में ही पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक के एक बेटी खुशबू 18 व दो बेटे अतुल 14, साहिल 11 है।
विज्ञापन


ट्रेन के सामने कूदकर कर ली खुदकुशी
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के दरिहट रामपुर गांव निवासी छोटेलाल 45 अपनी पत्नी बिटान देवी व बेटी सहजल के साथ बृहस्पतिवार की रात बस से बालाजी जा रहा था। बस जैसे ही नवाबगंज थाना क्षेत्र के आलापुर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची तो क्राॅसिग बंद थी। ऐसे में बस खड़ी हो गई। जिसके बाद बस में सवार छोटेलाल लघुशंका की बात कहकर नीचे उतर गया। इसी बीच ट्रेन आ गई और उसने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी बिटान देवी ने बताया कि पति की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। ऐसे में उसे बाला जी लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में घटना हो गई। उधर सूचना पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें