फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अमेठी के बाद अब रायबरेली से भी जाएंगे खटाखट, चार जून के बाद इंठी गठबंधन टूट जाएगा खटाखट

Fri, 17 May 2024 06:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला नगरी के जीआईसी मैदान में बृहस्पतिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। कहा कि अमेठी के बाद अब रायबरेली से भी जाएंगे खटाखट। इसके लिए जनता तैयार बैठी है।
विज्ञापन

दोनों नेताओं पर तंज कसते हुए आगे कहा कि शहजादों को न मेहनत की आदत है और न ही नतीजे लाने की, इसलिए वे कहते हैं देश का विकास अपने आप खटाखट होगा। उन्होंने कहा- ये सोचते हैं कि भारत आत्मनिर्भर अपने आप बन जाएगा और पूछो तो कहते हैं खटाखट-खटाखट।
4 जून के बाद इंडी गठबंधन टूटकर बिखर जाएगा खटाखट। बलि के बकरे को खोजा जाएगा खटाखट। शहजादे लखनऊ वाले हों या दिल्ली वाले। गर्मी की छुट्टियां व्यतीत करने विदेश निकल जाएंगे खटाखट।
विज्ञापन

दरअसल तीन दिन पहले राहुल ने झांसी में कहा था कि महिलाओं के खाते में हर साल एक लाख रुपये भेजे जाएंगे। यानी हर माह की एक तारीख को 8500 रुपये खाते में आएगा खटाखट। जिस पर प्रधानमंत्री ने दोनों नेताओं पर खटाखट के जरिये तंज कसा। जिसे सुनने के बाद मंच के सामने ही नहीं हर तरफ से लोग मोदी-मोदी बोलने लगते। आखिर में पीएम ने कहा सब चाहे जहां चले जाएं, वह यहीं रहेंगे।

गमछे व टोपी के लिए हुई मारामारी
जनसभा में शामिल होने आए लोगों को साफा, गमछा व टोपी दी जा रही थी। जिसे लेने के लिए वहां मौजूद समर्थक मारामारी करते नजर आए।
इनसेट
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे पुलिसकर्मी, ड्रोन से निगरानी
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए पांच हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। प्रधानमंत्री हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक सात स्तरीय सुरक्षा के घेरे में रहे। कांशीराम कॉलोनी और कॉलेज के भवनों की छतों पर सुरक्षाकर्मी मुस्तैद रहे। इस बार कॉलोनी में रहने वाले लोगों को छतों पर जाने से रोक दिया गया था। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। एडीजी भानु भाष्कर, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी प्रेम गौतम, जिलाधिकारी संजीव रंजन व पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। अधिकारियों ने लापरवाही पर कई पुलिसकर्मियों को फटकार भी लगाई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें