निशा के परिजनों ने उसकी विदाई करने से मना कर दिया। जिसे लेकर निशा व सुशील के बीच विवाद होने लगा। कुछ देर बाद आवेश में आकर सुशील ने बाइक से पेट्रोल निकाल कर अपने ऊपर डाल लिया और खुद को आग के हवाले कर दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रानीगंज थाना क्षेत्र के अवधानपुर में मंगलवार को ससुराल आए सुशील सरोज (35) ने पत्नी से विवाद के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा ली। मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही कोहराम मच गया। फतनपुर थाना क्षेत्र के केवराकला गांव निवासी सुशील सरोज की पत्नी निशा दो दिन पहले परिजनों से विवाद के बाद अपने मायके अवधानपुर चली आई थी। जिसे विदा कराने के लिए मंगलवार को सुशील अपनी ससुराल पहुंचा।
विज्ञापन
निशा के परिजनों ने उसकी विदाई करने से मना कर दिया। जिसे लेकर निशा व सुशील के बीच विवाद होने लगा। कुछ देर बाद आवेश में आकर सुशील ने बाइक से पेट्रोल निकाल कर अपने ऊपर डाल लिया और खुद को आग के हवाले कर दिया। यह देख ससुरालीजन उसे बचाने लगे। काफी मशक्कत के बाद लोग आग पर काबू पा सके। आननफानन में गंभीर रूप से झुलसे सुशील को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर सुशील के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मृतक की पत्नी निशा व बेटा कुणाल बार-बार बेहोश हो जा रहे थे।
दो दिन पहले हुई थी पंचायत
निशा के परिजनों के अनुसार दो दिन पहले निशा को सुशील ने घर पर जमकर पीटा था। जिसे लेकर गांव के प्रधान प पुलिस की मौजूदगी में सुशील को समझाया गया था। हालांकि पति से विवाद के बाद निशा अपने मायके आ गई। इसके पहले भी कई बार पंचायत हो चुकी थी।