फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: विवाद के बाद पति ने फंदे से झूलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से आए दिन हो रहे विवाद से परेशान सरायसुजान निवासी मिथुन गुप्ता ने फंदे से झूलकर जान दे दी। यह देख परिजन रोते बिलखते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन

सरायसुजान निवासी 25 वर्षीय मिथुन गुप्ता मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करते थे। उनका छह माह से पत्नी से विवाद चल रहा था। परिजनों के अनुसार मिथुन की शादी करीब एक वर्ष पहले लीलापुर थाना क्षेत्र के कोड़रा मादूपुर की रहने वाली गुंजन के साथ हुई थी। छह माह से उनके बीच विवाद चल रहा था।
गुंजन ने पारिवारिक न्यायालय में दहेज की मांग को लेकर पति मिथुन गुप्ता, ससुर रामसुख गुप्ता, सास केशा देवी के खिलाफ वाद दायर कर दिया था। जहां से मिथुन के पास नोटिस पहुंचा। मामले के निस्तारण के लिए मिथुन करीबियों से विचार विमर्श कर रहा था। रविवार भोर में मिथुन ने घर के भीतर फंदे से झूलकर जान दे दी। यह देख पिता रामसुख और मां केशा देवी रोने बिलखने लगीं। आसपास के लोगों ने शव को नीचे उतारा। मानधाता थानाध्यक्ष सुभाष यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें