फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साठ साल बाद सदर ब्लाक को मिलेगा अपना भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विकास खंड के महकनी गांव में विकास खंड का नया भवन बनेगा। 60 साल बाद ब्लाक कार्यालय को निजी भवन मिलने जा रहा है। अभी तक किराए के भवन में कार्यालय चल रहा था। इधर, पट्टी विकास खंड कार्यालय के लिए 4.28 करोड़ और आसपुर देवसरा ब्लाक भवन निर्माण के लिए 301.69 लाख रुपये का बजट आवंटित हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास विभाग की नजर अब ब्लाक के जर्जर भवनों पर पड़ी है। सदर का ब्लाक का गठन वर्ष 1960 में हुआ था। अफीम कोठी में चलने वाले कार्यालय को आठ साल पहले प्रशिक्षण स्थल में शिफ्ट कर दिया गया। शासन की पहल पर अब महकनी में ब्लाक भवन बनाने के लिए जमीन चिह्नित होते ही शासन ने 304.76 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। इधर, पट्टी में नया भवन बनाने के लिए 4.28 करोड़ और आसपुर देवसरा को 301.69 लाख रुपये का बजट आवंटित किया है। पट्टी ब्लाक भवन निर्माण के लिए कार्य भी प्रारंभ हो गया है। जबकि आसपुर देवसरा और सदर में जल्द प्रारंभ होने की संभावना है। पट्टी ब्लाक को 65 लाख रुपये मीटिंग हाल, बाउंड्री निर्माण कराने के लिए मिले हैं। बेलखरनाथधाम ब्लाक परिसर के स्थल विकास के लिए 1.33 लाख और सभागार निर्माण के लिए 47 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
गौरा ब्लाक में 77 लाख रुपये की लागत से बनेगा मीटिंग हाल
गौरा विकास खंड में मीटिंगहाल बनवाने के लिए 77 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। आधुनिक सुविधाओं से लैस मीटिंग हाल में टाइल्स और शौचालय का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें