फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की हड़ताल से बाधित होती है न्यायिक प्रक्रिया : राजा भैया

विज्ञापन
कुंडा तहसील में आयोजित दि बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में मंचासीन अति​थि। संवाद
विज्ञापन
तहसील के पंचवटी परिसर में मंगलवार को दि बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ ने कहा कि अधिवक्ता वादकारियों को सस्ता, सुलभ और समयबद्ध न्याय दिलाने को प्राथमिकता बनाएं।
विज्ञापन

राजा भैया ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने में अधिवक्ता समाज की भूमिका महत्वपूर्ण है। अधिवक्ताओं से अनावश्यक हड़ताल न करने की अपील करते हुए कहा कि हड़ताल का सीधा नुकसान वादकारियों को होता है इसलिए न्यायिक प्रक्रिया बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एसआईआर जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में अधिवक्ताओं को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए जिससे व्यवस्था पारदर्शी और मजबूत बने।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन श्रीचंद्र की देखरेख में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अध्यक्ष पद पर भगवत प्रसाद मौर्य, महामंत्री योगेश त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, कोषाध्यक्ष सुशांत श्रीवास्तव, अपर उपाध्यक्ष नीरज पांडेय व महेंद्र प्रताप यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह व ओमप्रकाश ओझा, संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) अविनेश कुमार ओझा तथा संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) राजेश गौतम ने शपथ ली।
विज्ञापन

अध्यक्षता हनुमान प्रसाद पांडेय और संचालन वैभव पांडेय ने किया। इस मौके पर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल, पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल पांचूराम मौर्य, एसडीएम वाचस्पति सिंह, सीओ अमरनाथ गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष शीतला प्रसाद यादव, पंकज तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें