फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नगर पालिका की जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकर चौराहे पर पटरी किनारे दुकान लगाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस बंटवारा कराने लगी लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस लौट गई।
विज्ञापन

अंबेडकर चौराहे से बस स्टैंड तक पटरी किनारे दुकानदार कब्जा जमाए बैठे हैं। दहिलामऊ निवासी दिव्यांग श्यामशंकर दूबे का आरोप है कि पहले वह आंवला की दुकान पटरी किनारे खोल रखा था। नगर पालिका ने अभियान चलाकर पटरी दुकानदारों को हटा दिया। इस दौरान वह मनोरोगी हो गया। वह दुकान के पास आकर काफी देर तक बैठा रहता था। इलाज के बाद अब हालत में सुधार हुआ तो उसके स्थान पर एक दुकानदार कचौड़ी-सब्जी का ठेला लगाने लगा। श्यामशंकर फिर से दुकान खोलने लगा तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। ठेला दुकानदार ने पुलिस बुला लिया। पुलिस जमीन का बंटवारा करने लगी। थोड़ी-थोड़ी जगह दोनों लोगाें को देने लगी। दिव्यांग श्यामशंकर राजी नहीं हुआ। पुलिस लौट गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें