फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कुंडा तहसील में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर जताया विरोध

विज्ञापन
कुंडा तहसील में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता। अ​धिवक्ता
विज्ञापन
कुंडा तहसील परिसर में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। तहसील परिसर स्थित सभी न्यायालयों में अधिवक्ताओं ने तालाबंदी की।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से तहसील के अधिवक्ता तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर लामबंद हैं। इस कारण तहसील में न्यायिक कार्य प्रभावित हो गया है।
तहसील परिसर गेट पर जुटे अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं होता तब तक विरोध जारी रहेगा। इस संबंध में डीएम को ज्ञापन देकर मामले से अवगत कराया गया है।
अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसीलदार कानून विरुद्ध निर्णय दे रहे हैं। आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र भी गलत तरीके से जारी किए जा रहे हैं। विरोध के दौरान योगेश तिवारी, श्याम पांडेय, सिद्धनाथ सरोज, नीरज पांडेय, कौशलेश पांडे, श्रीकृष्ण शुक्ला, रामचंद्र विश्वकर्मा, अभिषेक पांडेय, शिशिर त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें