फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अधिवक्ताओं का विरोध जारी, आज बैठक तय में होगी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम सदर के विरुद्ध नारेबाजी कर विरोध जताया। एसडीएम सदर न्यायालय में भ्रष्टाचार, गायब पत्रावलियों और आदेश के बाद फाइलों को देने में देरी को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी बीते एक सप्ताह से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

दोपहर बाद जिला बार कार्यालय में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें सदर तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह द्वारा प्रत्यावेदन प्रस्तुत करने पर अधिवक्ताओं में सहमति बनी। शनिवार को जिला बार एसोसिएशन कार्यालय में अधिवक्ताओं की बैठक में प्रत्यावेदन पर चर्चा कर रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष बृजेश बहादुर सिंह, महामंत्री राजेश्वरी सिंह, वकील परिषद अध्यक्ष आनंद पांडेय, मंत्री विजय पांडेय एवं सदर तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें