फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अधिवक्ता संगठन ने कहा, किसी अभियुक्त, वादी के जाने पर रोक नहीं

Sun, 23 Jul 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी ग्राम न्यायालय की स्थापना से पांच दिन से हड़ताल कर रहे अधिवक्ताओं का दावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। पट्टी ग्राम न्यायालय की स्थापना होने पर लगातार पांच दिनों बाद सोमवार से अधिवक्ताओं ने धरना देने की कवायद की है। धरना की आड़ में कई लोग कोर्ट के अलग- अलग गेट पर मनमानी कर रहे हैं, इसकी वजह से जूनियर बार ने सहयोगी अधिवक्ता संगठन की सलाह के बाद इससे ऐसे काम से अपना पल्ला झाड़ लिया है।
रविवार को कचहरी स्थित जूनियर बार एसोसिएशन के कार्यालय पर अध्यक्ष इंदुभाल मिश्र, महामंत्री संतोष नारायण मिश्र ने पदाधिकारियों के साथ बैठक करके तय किया कि गेट नंबर पांच पर सभी शांतिपूर्वक तरीके से धरना देंगे। कोर्ट के अन्य किसी गेट के आसपास प्रदर्शन से बार का कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला बार के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, मंत्री विजय पाल सिंह, वकील परिषद के अध्यक्ष सूर्यकांत त्रिपाठी, मंत्री सुरेशचंद्र मिश्र सहित वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। हालांकि आनदोलन की वजह से काम प्रभावित होने पर कोर्ट ने भी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने सोमवार को कोर्ट परिसर के आसपास फोर्स बढ़ाए जाने को कहा है। इधर, अधिवक्ता संगठन ने दावा किया है कि उनके धरना स्थल के आसपास किसी अभियुक्त अथवा वादी को कोर्ट जाने से अब तक नहीं रोका गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें