रानीगंज तहसील में युवा अधिवक्ता परिषद के समारोह में शपथ लेते पदाधिकारी।
- फोटो : PRATAPGARH
तहसील परिसर में बुधवार को युवा अधिवक्ता परिषद के सदस्यों को मुख्य अतिथि बार कौंसिल अध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अधिवक्ता निर्बल, असहाय एवं पीड़ित वर्ग का हितैषी होता है। अधिवक्ता ही उन्हें न्याय दिला सकता है। यह उसका कर्तव्य भी बनता है।
इस दौरान उमाकांत पांडेय, संतोष तिवारी, सुभाषचंद यादव, विजय कुमार मिश्र आदि सदस्यों ने शपथ ली। इस मौके पर सदस्य बार कौंसिल अरुण कुमार त्रिपाठी, नायब तहसीलदार रवि प्रकाश सिंह, समाजसेवी पंकज मिश्र, यश भारती पुरस्कार प्राप्त डॉ. शिवानी मातनहेलिया, पूर्व प्रमुख शिवगढ़ विवेक त्रिपाठी, सूरज त्रिपाठी, सुरेश शुक्ला, अविनाश मिश्र, अजय उपाध्याय, दीनानाथ शर्मा सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।