फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुआ न्यायिक कार्य, प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
कुंडा तहसील में एसडीएम का पुतला फूंकते अधिवक्ता। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रतापगढ़। पट्टी तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। न्यायिक कार्य से विरत रहने वाले अधिवक्ताओं ने कचहरी में तालाबंदी कर क्रमिक जारी रखते हुए चेताया कि जब तक ग्राम न्यायालय का प्रस्ताव रद्द नहीं होता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं की हड़ताल से वादकारियों की मुसीबत बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

जिले के पट्टी तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं में सुबह कचहरी में जुलूस निकाला और कचहरी में तालाबंदी करके नाराजगी प्रकट की। जबकि दीवानी न्यायालयों में पूरी तरह कामकाज ठप रहा। जूबाए अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद मिश्र ने एक बार फिर जिला प्रशासन से पट्टी में ग्राम न्यायालय की स्थापना का प्रस्ताव रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पट्टी में ग्राम न्यायालय की स्थापना होने से शहर के सटे 124 गांव के लोगों को 25 किमी की दूरी तय करनी होगी। शुक्रवार को हुए आन्दोलन में जूबाए, वकील परिषद और जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता शामिल रहे। इस मौके पर जेपी मिश्र, कमलाकांत मिश्र, चंद्रभवन मिश्र, संतोष सिंह, प्रवेश सिंह, राम कुमार पांडेय, गणेश नारायण मिश्र, मनोज मिश्र, महेश शुक्ला, मुक्कू ओझा, महेश मिश्र, विवेक त्रिपाठी, शिव प्रकाश मिश्र प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
कारागार में बढ़ी कैदियों की संख्या
कचहरी में लंबे समय से हड़ताल होने से जिला कारागार में बंदियों की संख्या बढ़ती जा रही है। छोटे-मोटे मामलों में आरोपित लोगों को जमानत नहीं मिलने से जेल प्रशासन की सांसे फूलने लगी है। फिलहाल, जिस प्रकार वकीलों की हड़ताल चल रही है, उससे अदालतों में जल्द न्यायिक कार्य प्रारंभ होने की संभावना नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें