फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने निकाला मौन जुलूस

Sat, 19 Mar 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh
विज्ञापन
अधिवक्ताओं की हत्या के विरोध में शनिवार को वकीलों ने मौन जुलूस निकाला। जिला प्रशासन को चेताया कि यदि रविवार तक गिरफ्तारी समेत उनकी मांगों को पूरा न किया गया तो वे लोग सोमवार से उग्र आंदोलन के साथ ही तालाबंदी कर विरोध जताएंगे। बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के निर्देश पर शनिवार को अधिवक्ता संगठनों की बैठक हुई। जिसमें अधिवक्ता व जूबाए के पूर्व उपाध्यक्ष जवाहरलाल मिश्र की गोली मारकर हत्या करने के साथ ही प्रदेश में वकीलों की लगातार हो रही हत्या पर नाराजगी जताई गई। कहा गया कि अभी तक जिला प्रशासन वादे के बाद भी कोई मांग पूरी न कर सका। वकीलों के ऊपर हो रहे लगातार हमले के विरोध में अधिवक्ताओं ने मौन जुलूस निकाला। जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन


जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता जवाहरलाल मिश्र के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही सीबीआई से जांच कराने व मृतक परिवार को बीस लाख रुपये की मदद देने के अलावा अन्य मांगें शामिल रहीं। वकीलों ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता महीप सिंह व इंद्राकर के मामले में कार्रवाई न की गई तो अधिवक्ता सोमवार को उग्र आंदोलन के साथ तालाबंदी करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर कमलेशचंद्र पांडेय, भूपेंद्रनाथ शुक्ला, सुरेश सिंह, नंदलाल मिश्र, ज्ञानेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, दिनेश पांडेय, गिरीश कुमार मिश्र, राजेश मिश्र, हरिओम पांडेय, राजेंद्र सिंह जरियारी, अशोक तिवारी, गौरव, सुशील यादव, खलील अहमद, चंद्र प्रताप, संतोष नारायण, विवेक तिवारी, लाल बहादुर, विनोद तिवारी, इबरार जहानियां, विजय शंकर तिवारी, गया प्रसाद मौर्य, विनोद त्रिपाठी, संतोष पांडेय, राजू सिंह, केके शुक्ला, जय प्रकाश मिश्रा, जर्नादन, शरीफ खां समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें