तहसीलदार ठाकुर प्रसाद से मारपीट के आरोप में संयुक्त अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राव वीरेंद्र सिंह को जेल भेजने पर नाराज वकीलों का विरोध प्रदर्शन लगातार नवें दिन भी जारी रहा। बुधवार को संघ के कार्यवहाक अध्यक्ष सतेश सिंह व महामंत्री संतोष पांडेय की अगुवाई में जुटे वकील लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पहुंच गए और मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वकील संघ के अध्यक्ष राव वीरेंद्र सिंह पर दर्ज मुकदमा वापस लेने और तहसीलदार को निलंबित करने की मांग पर अड़े हुए हैं। वकीलों ने साफ कर दिया है कि उनकी मांग पूरी होने तक वे हड़ताल पर रहेेंगे। वकीलों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए एलान किया है कि मांग पूरी होने तक कर्मचारियों को तहसील में बैठने नहीं दिया जाएगा।
उधर हाईवे पर मानव श्रृंखला बनाए जाने से वाहनों का आवागमन ठप हो गया। करीब आधे घंटे तक वकील मानव श्रृंखला बनाए खड़े रहे जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। बाद में वकीलों ने तहसील में आम सभा का आयोजन किया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन आए दिन वकीलों का उत्पीड़न कर रहा है। भ्रष्टाचार में लिप्त अफसरों व कर्मचारियों की मदद करने का आरोप भी जिला प्रशासन पर लगाया गया। इस मौके पर ओंकारनाथ क्रांतिकारी, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, टीपी यादव, अजय शुक्ल गुड्डू, दिनेश मिश्र, योगेश मिश्र, हरिशंकर द्विवेदी, देवी प्रसाद मिश्र, अनिल तिवारी, शहजाद अंसारी, कमलेश तिवारी, केबी सिंह, राजेंद्र सिंह, मनोज सिंह, राममोहन सिंह, शिवाकांत उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह, लाल राजेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, दीपेंद्र तिवारी, राकेश शुक्ल, धनन्जय मिश्रा, शैलेंद्र शुक्ल, प्रदीप सिंह, रामलगन यादव, अजय सिंह, शिवनारायण, अरुण मिश्र, अवधेश सिंह, कौशल शुक्ल, संदीप तिवारी, विनय शुक्ल, आशीष तिवारी, सुधाकर मिश्र, अखिलेश द्विवेदी इरफान हुसैन आदि मौजूद रहे।