लालगंज में मांगो को लेकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
- फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में अधिवक्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज और गोली कांड पर जिले के वकीलों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। हड़ताल पर रहने वाले वकीलों ने चेताया है कि अगर साथियों के साथ पक्षपात हुआ, तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने वाले अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर नारेबाजी किया। अधिवक्ताओं का आरोप था कि पुलिस ने निहत्थे वकीलों पर बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज करने के साथ ही गोली चलाकर निर्दयतापूर्ण कार्य किया है। अध्यक्ष लीलाधर दूबे, महामंत्री शेष बहादुर सिंह ने पूरे मामले की न्यायिक जांच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर विद्यासागर शुक्ल, अनूप शुक्ल, अवनीश पांडेय, जेपी दुबे, संजय पांडेय, विनोद कुमार मिश्र, अंजनी सिंह, परमानंद पांडेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।