फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलाें ने विदेश राज्यमंत्री का पुतला फूूंककर जताया विरोध

Fri, 04 Nov 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
न्‍यूूज
विज्ञापन
दिल्ली में आत्महत्या करने वाले फौजी के मामले में स्थानीय दीवानी व तहसील मुख्याल के वकीलों में विदेश राज्यमंत्री के बयान को लेकर आक्रोश रहा। शुक्रवार को केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह का पुतला फूं क कर विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनको बर्खास्त करने की मांग की गई। वकीलों ने वीके सिंह के बयान की निंदा करते हुए कहा कि भारत सरकार का एक मंत्री ने सैनिकाें के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। वकीलों ने कहा कि सेना का जवान किसी दल या संगठन का नहीं होता, वह देश की आन बान व शान की रक्षा के लिए हर समय कुर्बानी को तैयार रहता है। शहीद को किसी पार्टी से जोड़ने वाले रक्षा मंत्री को पीएम मोदी तत्काल बर्खास्त करें। इस मौके  पर संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राव वीरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सतेश सिंह, महामंत्री संतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें