फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बॉक्सिंग में आदिल विजेता और ऋषभ उपविजेता

विज्ञापन
मानधाता के नरहरपट्टी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ी। कोच
विज्ञापन
मानधाता विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय नरहरपट्टी में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी प्रभाकर यादव ने किया। कराटे, जूडो और बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बॉक्सिंग में आदिल विजेता रहे। जबकि ऋषभ ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कराटे में रिया प्रथम व द्वितीय स्थान पर हिमांशी रहीं। जूडो में अरबिया प्रथम व मानवी दूसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक आशुतोष निर्मल व अजय कुमार रहे।
उच्च प्राथमिक विद्यालय नरहरपट्टी के छात्र-छात्राओं ने जूडो, कराटे, बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन किया और खिताब जीता। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विजेता खिलाड़ियों को खंड शिक्षाधिकारी ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के दौरान कौशलेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश कुमार सरोज, रमाशंकर, मो. फरहीम, पवन कुमार, बृजेश, प्रवीण कुमार सिंह, विनोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें