फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: माघ मेला में चलेंगीं 30 रोडवेज की अतिरिक्त बसें, लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
Additional buses of 30 roadways will run in Magh Mela, people will get relief
विज्ञापन
प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले में गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 30 अतिरिक्त बसों के संचालन का परिवहन निगम ने फैसला लिया है। इस बार ट्रैक्टर या फिर माल वाहक वाहन से श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए संगम तक नहीं पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन

माघ मेला में स्नान के लिए बेल्हा से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। अधिकांश लोग ट्रैक्टर या फिर डाला मैजिक बुक कर गंगा स्नान करने के लिए जाते हैं। इस बार प्रदेश सरकार ने ट्रैक्टर व मालवाहक वाहनों से सवारियों को ढोने पर पाबंदी लगा दी है। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए परिवहन निगम इस बार 30 अतिरिक्त बसों का संचालन करने जा रहा है।
प्रतापगढ़ होकर बस्ती, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, गोंडा सहित कई जिलों के श्रद्धालु भी गुजरते हैं। इस बार माघ मेले में प्रमुख स्नान पर्वों के साथ ही सामान्य दिनों में भी अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसके जरिए निगम टिकट व लगेज के जरिए कमाई करेगा।
विज्ञापन

एआरएम पीके कटिहार ने बताया कि माघ मेला में जाने वाले श्रद्धालु एक जनवरी से मेले में पहुंचने लगते हैं। स्नानार्थियों की सहूलियत के लिए इस बार हर एक घंटे पर यात्रियों को डिपो से बस मिलेगी। बसों को इस बार गांव-गांव घुमाया जाएगा। आरएम के साथ शासन को पत्र भेजकर गोरखपुर, बस्ती, फैजाबाद, सुलतानपुर समेत अन्य डिपो से चलकर प्रयागराज जाने वाली बसों को माघ मेला तक डिपो से होकर जाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें