फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की पोल खोलने के लिए कार्यकर्ताओं को जाना होगा गांव : चौधरी

विज्ञापन
अम्बेडकर चौराहे पर कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोलते प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चौधर - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और पूर्वी उप्र के प्रभारी वीरेंद्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा की पोल खोलने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को सार्वजनिक करने के लिए जनता की आवाज बनना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह बयानबाजी ही न करें, बल्कि जनता की पीड़ा को सार्वजनिक करने का प्रयास करें।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझें और पीड़ितों को न्याय दिलाने में मदद करें। सीसीसी सचिव और जिले के प्रभारी प्रदीप कोरी ने कार्यकर्ताओं को सफलता के टिप्स देते हुए कहा कि दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों से दिली रिश्ता बनाना होगा।
जिलाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, व्यापारी, युवा वर्ग बेहद परेशान है। किसानों की आधी फसल आवारा जानवर नष्ट कर रहे हैं, तो युवा वर्ग नौकरी की तलाश में भटक रहा है। व्यापारी मंदी की मार से आहत हैं। मगर सरकार किसी की पीड़ा सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने भरोसा दिया कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का खुलासा करेंगे और हकीकत से लोगों को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

इसके पूर्व लखनऊ से आए नेताओं का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस के डॉ. नीरज त्रिपाठी, डॉ. प्रशांतदेव शुक्ल, कपिल द्यिवेदी, रोहित शुक्ला, सुरेश मिश्र, लालजी त्रिपाठी, श्यामशंकर तिवारी, कैलाश नाथ पांडेय, विवेक पांडेय, मकरंद शुक्ल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें